>बेंगलुरु: संत श्री आशारामजी ट्रस्ट, बेंगलुरु के तत्वाधान में 25 दिसम्बर (रविवार) को पर्यावरण सुरक्षा परियोजना के तहत गंगाम्मा गुडी, जलाहल्ली में सामूहिक तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी को तुलसी की औषधीय, सामाजिक- सांस्कृतिक महत्ता बताकर तुलसी के पौधे, तुलसी महिमा पुस्तक व ऋषि प्रसाद पत्रिका (तुलसी महिमा विशेषांक) की कन्नड़ प्रति का वितरण किया गया। विश्व शांति होम के पश्चात् श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से तुलसी माता का विधिवत पूजन करने के साथ आरती की। इस मौके पर ट्रस्ट की तरफ़ से भंडारे का भी आयोजन किया गया।