1

A day filled with seva, smiles, & divine connections at Madilu Orphanage.

16 minutes ago

Share:

This belongs in your group chat. You know which one!

On June 6th, 2026, Sant Shri Asharamji Bapu Ashram Trust in Bengaluru hosted a joyful one-day Balsanskar camp for children at the Madilu Sevashram, an orphanage on Magadi Road, Bangalore, featuring engaging, fun activities.

1

माडीलू अनाथाश्रम में बालसंस्कार शिविर का आयोजन हुआ।


बेंगलुरुः संत श्री आशारामजी बापू आश्रम ट्रस्ट की तरफ़ से माडीलू अनाथाश्रम, मागडी रोड में बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु एक दिवसीय-बालसंस्कार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आश्रम ट्रस्ट के अनुभवी सेवाधारियों के मार्गदर्शन में करवाया गया। इस शिविर में बच्चों को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की शिक्षा दी गई, ताकि वो दैविक और भौतिक सफलता प्राप्त कर सकें। साथ ही साथ राष्ट्र-समाज की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। बबीता दीदी ने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट के बारे में अच्छी व्याख्या दी। इसमें उन्होंने बच्चों को सदैव आलस्य का त्याग करने को कहा। उसके अलावा उन्होंने बच्चों को कुछ यौगिक क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, त्राटक भी बतायें। उन्होंने बताया कि त्राटक करने से एकाग्रता बढ़ती है और एकाग्रता ही सर्व सफलता की कुंजी है। ज्योति दीदी ने बच्चों को त्रिकाल संध्या, सूर्यदेव को अर्घ्य देना, जप-नियम- प्राणायाम और योगासन सिखाए। शिविर में ट्रस्ट की ओर से बच्चों के लिए भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था थी। दोपहर में भोजन प्रसाद के उपरांत कांता माताजी ने बच्चों को कई मनोरंजक गतिविधियां भी करवाई। बच्चों को कई कहानियों के माध्यम से सनातन का महत्व समझाया गया। संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट के प्रतिनिधि व बेंगलुरु आश्रम संचालक दीपक नायक ने बताया की संत श्री आशारामजी आश्रम की तरफ से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे शिविर देशभर में करवाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में बबीता उत्तारकर, ज्योति साहू, कांता रानी, विजय कुमार, विनायक राव और अन्नैया शेट्टी आदि मुख्य सेवादार रहें।

Did this article spark something in you? Share it forward and spread the impact!

Positive ideas grow stronger when shared. If this piece resonated with you, take a moment to spread it—it could be the spark someone else is waiting for.