
On October 20, 2024, Sant Shri Asharamji Bapu #Ashram in #Bengaluru held a successful one-day Balsanskar camp & Bhandara at Madilu Sevashram, an orphanage on Magadi Road, Bangalore. The event featured a range of enjoyable activities for the children.

.jpg)
संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट ने बच्चों में बांटे मिठाइयाँ और पटाखे, बच्चों के खिल गये चेहरे..
माडीलू अनाथाश्रम में बच्चों के लिए बालसंस्कार के साथ भंडारे का आयोजन किया।
बेंगलुरु: सबका मंगल सबका भला चाहने वाले पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट व उनके सेवाधारियों के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पूर्व मागडी रोड, बेंगलुरु में स्थित ब्राइट फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा संचालित माडीलू अनाथाश्रम में बच्चों के लिए बबिता दीदी व सुनंदा दीदी के मार्गदर्शन में बालसंस्कार व उसके साथ भंडारे का आयोजन किया। बेंगलुरु आश्रम संचालक दीपक नायक ने बताया कि- पूज्य बापूजी अपने सत्संग में बताते हैं कि- खुशियों के दीपों से सुसज्ज्ति हो सारा संसार, विश्व कल्याण मन आँगन में भर दे उजाला- ये दीपों का त्यौहार। सैकड़ों जरूरतमंद बच्चें हर्षोल्लास के साथ दीपावली मना सके, उसके लिए मिठाई, फल, पटाखें, वस्त्र, नमकीन पैकेट के साथ छोटे बच्चों को लेखन सामग्री और सत्साहित्य आदि का भी वितरण किया गया एवं हरिनाम संकीर्तन कराते हुए बच्चों में सुसंस्कारों का सिंचन किया गया। दीपावली से पूर्व बेंगलुरु की ही तरह देशभर की समितियों व आश्रमों द्वारा भी हर वर्ष इसी तरह दुर्गम ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें भोजन के साथ मिठाई- फल आदि कई तरह की दैनिक उपयोग की राहत सामग्री वितरित की जाती है। भोजन- प्रसादी के बाद दैनिक उपयोग की राहत सामग्री मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठतें हैं।

Positive ideas grow stronger when shared. If this piece resonated with you, take a moment to spread it—it could be the spark someone else is waiting for.