Ashram Trust distributed free meals to the admitted patients of KIDWAI Hospital.

Ashram Trust distributed free meals to the admitted patients of KIDWAI Hospital.

July 18, 2023

Share:

This belongs in your group chat. You know which one!

संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट, बेंगलुरु द्वारा किडवई हॉस्पिटल में भोजन वितरण हुआ।

>बेंगलुरु: वर्तमान समय में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इस चुनौती से पार पाने के लिए ट्रस्ट द्वारा एक पहल- निशुल्क भोजन वितरण अभियान चलाए जा रहे हैं। जहां पर कई जरुरतमंद परिवारों, बेसहारे और दिव्यांगों में नि:शुल्क भोजन वितरण के कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

📲 News video link

संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट, बेंगलुरु की ओर से सोमवार को हरियाली सोमवती अमावस्या के निमित्त किदवई हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित मरीजों व उनके परिजनों को घर जैसा शुद्ध सात्विक शाकाहारी भोजन मिलें इसी हेतु से ट्रस्ट द्वारा भोजन-प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। गुरुवंदना के साथ भंडारा का शुभारम्भ हुआ, साथ ही पूज्य श्री के दिव्य वाणी से परिपूर्ण सत्साहित्य का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम के तहत करीब 250+ असहाय मरीजों को ट्रस्ट की तरफ से निःशुल्क भोजन कराया गया। किडवई हॉस्पिटल के डायरेक्टर- डॉ. वी. लोकेश ने अपने हाथों से भोजन परोसते हुए, सनातन धर्म के मूल संस्कार तथा विचारधारा को अग्रसितकर, वसुधैव कुटुम्बकम्- के मूलमंत्र का अनुसरण करते हुए, संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट, बेंगलुरु के युवाओं की इस पहल की सराहना की व ट्रस्ट को लिखित में आभार पत्र भी दिया।

WhatsApp Image 2023-07-19 at 10 08 38 PM

Did this article spark something in you? Share it forward and spread the impact!

Positive ideas grow stronger when shared. If this piece resonated with you, take a moment to spread it—it could be the spark someone else is waiting for.