.jpg)
This belongs in your group chat. You know which one!
गुरुपूर्णिमा महोत्सव व ऋषि प्रसाद जयंती पर आश्रम में उमड़ा जनसैलाब
.jpg)

.jpg)
बेंगलुरू: गुरु पूर्णिमा गुरुभक्तों का सबसे बड़ा पर्व है, इस दिन शिष्य अपने सद्गुरु के चरण कमलों की पूजा करके पूरे वर्षभर के पूर्णिमा व्रत का फल पा लेते हैं। आदिशक्ति माँ बनशंकरी पार्वती मंदिर के क्षेत्र सेकंड स्टेज में स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम, बेंगलुरु में गुरु पूर्णिमा का महापर्व व ऋषि प्रसाद जयंती भक्तों के द्वारा बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।
सुदूर क्षेत्रों से भक्तों का आना दो दिन पूर्व से जारी था। इस वर्ष आश्रम में आने वाले भक्तों की संख्या गत वर्षों की तुलना में कई गुना थी ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आश्रम मै जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। सुबह सर्वप्रथम विश्व शांति हेतु व पूज्य बापूजी के उत्तम स्वास्थ्य हेतु महामृत्युंजय मंत्र का हवन किया गया। उसके बाद षोडशोपचार द्वारा पादुका पूजन हुआ वहीं ऋषि प्रसाद महाग्रंथ की 33वीं जयंती मनाई गई, तत्पश्चात श्री आशारामायण जी का सामूहिक संगीतमय पाठ किया गया फिर भजन कीर्तन पर भक्त खूब नाचे- झूमे तथा वीडियो सत्संग का लाभ लिया। अंत में आरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
-1.jpg)
Positive ideas grow stronger when shared. If this piece resonated with you, take a moment to spread it—it could be the spark someone else is waiting for.