बेंगलुरु आश्रम के सत्संग भवन में चल रहा- विद्यार्थी अनुष्ठान शिविर
>बेंगलुरु: बाल संस्कार विभाग, बेंगलुरु आश्रम के तत्वाधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण व आत्मिक विकास हेतु अनुष्ठान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर के आयोजन के विषय पर अध्यक्ष- हरिरामजी ने विद्यार्थियों की भीड़ देखकर काफी गदगद होते हुये कहा कि- आज के समय में विद्यार्थियों के लिए ऐसे शिविर का आयोजन अति आवश्यक हो गया है युवा पीढ़ी हमारी वैदिक संस्कृति को भूलती जा रही है जिससे निराशा, असंतोष, चिड़चिड़ापन इत्यादि बढ़ रहे है ऐसे में इन शिविर से विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी और निश्चित ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा ।
बाल संस्कार विभाग प्रभारी बबीता विट्ठलराव ने बताया कि- वर्ष के विभिन्न अवकास पर बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतू बेंगलुरु आश्रम में ऐसे शिविर लगायें जाते हैं। जिसमें पूज्य बापूजी की प्राणायाम, जप, यज्ञ, बुद्धिशक्ति बढ़ाने के प्रयोग, खेल-कूद वक्तव्य स्पर्धा, भजन प्रतियोगिता इत्यादि ज्ञानवर्धक बातें बताई व सिखाई जाती है। आश्रम द्वारा यह भी बताया गया की- ऐसे ही शिविर का आयोजन, कलबुर्गी, बेलगावी, बागलकोट बीदर सहित चित्रदुर्गा में भी हुए हैं। पूज्य बापूजी की पावन प्रेरणा से पूरे भारत भर के, समितियों व बाल संस्कार के सेवाधारियों द्वारा बच्चों के उत्थान हेतु ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमे लाखों विद्यार्थी का जीवन ओजश्वी-तेजश्वी हो रहा है व वे शिविर में सीखने के बाद माता-पिता का आदर सत्कार भी कर रहे हैं।