1

Distribution of buttermilk on the 90th incarnation day of Sant Shri Asharamji Bapu.

Share:

This belongs in your group chat. You know which one!

Sant Shri Asharamji Ashram Trust in Bengaluru is organizing a dedicated seva initiative for the public, distributing refreshing buttermilk (chaach) and the traditional cooling drink panka at Banashankari Bus Stand, Bangalore on 11.04.2026.

Amid the rising summer heat, this thoughtful effort aims to provide relief and hydration to commuters, daily wage workers, travelers, and passersby who are most affected by the scorching temperatures. Volunteers from the ashram are actively participating in the service with devotion and enthusiasm, ensuring that thousands of people receive these cooling refreshments throughout the day.

The initiative reflects the ashram’s ongoing commitment to selfless service (seva) and public welfare, especially during extreme weather conditions. Clean and hygienic distribution arrangements have been made at the site, allowing people to comfortably access the drinks and find momentary respite from the heat.

Such initiatives not only help in addressing immediate physical needs but also spread a message of compassion, unity, and care for society.


झुलसाती गर्मी में मानवता की सेवा- संत आशारामजी आश्रम ट्रस्ट द्वारा


बेंगलुरु: भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संत आशारामजी आश्रम ट्रस्ट द्वारा बनशंकरी बस स्टैंड व कोरमंगला स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास एक विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत राहगीरों एवं आम नागरिकों को ठंडी छाछ और शर्बत वितरित किया गया, जिससे उन्हें तपती गर्मी में काफी राहत मिली। इस सेवा कार्य का लाभ हजारों लोगों ने उठाया और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। गर्मी के इस कठिन समय में इस प्रकार की सेवा न केवल राहत प्रदान करती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। उल्लेखनीय है कि पूज्य संत आशारामजी बापू के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में बेंगलुरु के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। बेंगलुरु आश्रम संचालक दीपक नायक ने बताया की- आश्रम में ही स्वच्छता से तैयार होती है छाछ- ट्रस्ट के व्यवस्थापक व स्वयंसेवकों के सहयोग से पूर्ण स्वच्छता से आश्रम में ही देशी तरीके से मसाला छाछ तैयार करते है, विभिन्न जड़ी- बूटियों का सम्मिश्रण मिला के ठंडी शरबत बनाते है और इसके बाद आश्रम के स्वयंसेवकों द्वारा पिलाने की व्यवस्था भी की जाती है। भीषण गर्मी में सेवा का अवसर- ट्रस्ट के प्रबंधकों ने बताया की वे स्वयं ही इस कार्य की मॉनिटरिंग करते है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में छाछ व जड़ी- बूटियों वाली शरबत एक पुरातन देसी पेय है जो लू से बचाव के साथ स्वास्थ्य वर्धक व सुपाच्य भी है। ऐसे में लोगों की सेवा के साथ उन्हें सेहतमंद बनाने का कार्य भी हो रहा है। इससे बढ़कर सेवा और क्या होगी? इसलिए पिछले कई वर्षों से ट्रस्ट द्वारा इस तरह के सेवाकार्यों की अनवरत गंगा बह रही है।

1
2


Did this article spark something in you? Share it forward and spread the impact!

Positive ideas grow stronger when shared. If this piece resonated with you, take a moment to spread it—it could be the spark someone else is waiting for.