Ashram Trust organized Balsanskar at Yogeshwarananda School.

Ashram Trust organized Balsanskar at Yogeshwarananda School.

December 20, 2022

Share:

This belongs in your group chat. You know which one!

Sant Shri Asharamji Ashram Trust, Bengaluru organized Balsanskar and Tulsi Pujan Program at Yogeshwarananda School, Halsuru.

आश्रम ट्रस्ट द्वारा स्कूल में हुआ योग एवं उच्च संस्कार के साथ तुलसी पूजन

smr 21
dak 21 - Copy - Copy
jag 21
b8b5693c-4b2d-4b46-8f7c-7d9bc34cefaa
7f26c371-76ee-45b1-937f-7a23254303b8
kanun21

बेंगलुरु: वर्तमान में चकाचौंध करने वाली आधुनिकता की अंधी दौड़ व मोबाईल के बढ़ते दुरुपयोग से विद्यार्थियों व युवाओं में कुसंस्कार बढ़ते जा रहे है इन्ही के कारण अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए संत श्री आशारामजी आश्रम ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने के लिए जिले के कई विद्यालयों में योग व उच्च संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों में सुसंस्कारों का सिंचन किया जा रहा है।

इस बार 19.12.22 को साध्वी ज्योत्स्ना दीदी के सान्निध्य में योगेश्वरानान्दा स्कूल, हलसुरु में संस्कार सिंचन (बालसंस्कार) का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को भ्रामरी प्राणायाम, योगासन, सूर्य नमस्कार सिखाकर मातृ-पितृ व गुरुजनों का आदर पूजनकर आयु, विद्या, यश और बल के साथ और भी होने वाले फायदे को बताया गया। विद्यार्थियों को यादशक्ति बढ़ाने व परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के उपाय के साथ ही सनातन संस्कृति की गुरुकुल शिक्षा पद्धति से अवगत करवाकर दैनिक दिनचर्या के नियम भी बताए गए।

तुलसी पूजन का महत्व बताकर उसके सेवन की विधि बताई, फिर सभी विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ विधिपूर्वक सामूहिक तुलसी पूजन किया।

विद्यार्थियों में नोटबुक व प्रेरणादायक सत्साहित्य भी बांटे गये। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य- श्रीमती मनोरंजिता माताजी ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की व भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम करते रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य साधकों व समस्त स्कूल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

gurujyoti

Did this article spark something in you? Share it forward and spread the impact!

Positive ideas grow stronger when shared. If this piece resonated with you, take a moment to spread it—it could be the spark someone else is waiting for.